बिहार में होने वाले अच्छे काम की चर्चा नहीं हाेती : नीतीश
22-Mar-2023 10:39 PM 8810
पटना 22 मार्च (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि आज कल मीडिया पर कब्जा कर लिया गया है, जो काम नहीं करते उनकी ही चर्चा होती रहती है लेकिन बिहार में जो अच्छा काम होता है उसकी चर्चा नहीं होती। श्री कुमार ने बुधवार को यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘बिहार दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हमलोग समाज के सभी तबके के विकास और उत्थान के लिए काम करते हैं। आज कल मीडिया पर कब्जा कर लिया गया है। जो काम नहीं करते उनकी ही चर्चा होती रहती है। बिहार में जो अच्छा काम होता है उसकी चर्चा नहीं होती है और जो काम नहीं होता है उसकी चर्चा होती है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली है। महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति यहीं हुई थी। भगवान महावीर को जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और निर्वाण यहीं हुआ। सिखों के प्रथम गुरू गुरु नानकदेव जी महाराज, सिखों के 9वें गुरू तेगबहादुर जी महाराज भी यहां आये थे। सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म भी यहीं हुआ था। वर्ष 2017 में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाश पर्व धूमधाम से यहां मनाया गया था। प्रकाश पर्व का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। बिहार सूफी संतों की भी कर्मभूमि रही है। मनेर शरीफ, खानकाह मुजीबिया, खानकाह मुनिबिया, मितन घाट सूफी संतों की भूमि रही है। श्री कुमार ने कहा कि बिहार सबसे पौराणिक स्थल है। यह चंद्रगुप्त मौर्य, चाणक्य, सम्राट अशोक, आर्यभट्ट की भूमि रही है। महान विभूतियों के नाम पर हमलोगों ने चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र, चाणक्य विधि विश्वविद्यालय एवं आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना करायी। विश्व प्रसिद्ध पुराने नालंदा विश्वविद्यालय को भी फिर से शुरू कराया गया है। बिहार म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बना है। देश में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम बिहार में बना है। आज कल बाहर से बिहार आनेवाले लोग बिहार म्यूजियम को जरूर देखते हैं। पटना म्यूजियम का भी विकास कराया जा रहा है। बिहार म्यूजियम को पटना म्यूजियम से अंडरग्राउंड कनेक्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। पहले लड़कियां कम पढ़ने जाती थी। अब लड़कियां की संख्या लड़कों के बराबर हो गई है। इस बार इंटर की परीक्षा में सफल होनेवाली लड़कियों का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। बिहार में महिला सशक्तीकरण को लेकर भी काफी काम हुआ है। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसके एक साल बाद हुए नगर निकायों के चुनाव में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2013 में पुलिस सेवा में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। अभी 29,175 महिलाएं पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। देश में पुलिस सेवा में इतनी महिलाएं किसी दूसरे राज्य में नहीं हैं। सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। बिहार में स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है और उन्होंने जीविका नामकरण किया और इसके सदस्यों को दीदीयां कहा। पूरे देश में यह आजीविका नाम से संचालित किया गया। आज 10 लाख 45 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिससे एक करोड़ 30 लाख से अधिक जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नाली और शौचालय का निर्माण कराया गया है। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गयी है। हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। सभी खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का हमलोगों का लक्ष्य है। युवाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल प्रशिक्षण कराया जा रहा है। युवाओं की शक्ति से बिहार की और प्रगति होगी। युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की गयी है। इसके तहत पांच लाख रुपये का अनुदान एवं पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के युवकों को पांच लाख रुपये का अनुदान एवं पांच लाख रूपये का ऋण मात्र एक प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री कुमार ने कहा कि बिहार की विकास दर वर्ष 2009 से ही बढ़ रही है। कई बार यह देश में सबसे ज्यादा रही है। देश में प्रति व्यक्ति आय जहां एक लाख 50 हजार रुपये है वहीं बिहार में सिर्फ 64 हजार 383 रुपये है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं का काफी निर्माण कराया गया है। आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराना ही नहीं बल्कि उसको मेंटेन रखना है। आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए। आपस में प्रेम और भाईचारे का माहौल रखना चाहिए। बिहार को आगे बढ़ाने में सभी लोगों का सहयोग चाहिए। सभी लोगों को एकजुट होकर बिहार को बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। सभी के सहयोग से बिहार अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। पहले लड़कियां कम पढ़ने जाती थी। अब लड़कियां की संख्या लड़कों के बराबर हो गई है। इस बार इंटर की परीक्षा में सफल होनेवाली लड़कियों का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। बिहार में महिला सशक्तीकरण को लेकर भी काफी काम हुआ है। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसके एक साल बाद हुए नगर निकायों के चुनाव में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2013 में पुलिस सेवा में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। अभी 29,175 महिलाएं पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। देश में पुलिस सेवा में इतनी महिलाएं किसी दूसरे राज्य में नहीं हैं। सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। बिहार में स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है और उन्होंने जीविका नामकरण किया और इसके सदस्यों को दीदीयां कहा। पूरे देश में यह आजीविका नाम से संचालित किया गया। आज 10 लाख 45 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिससे एक करोड़ 30 लाख से अधिक जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नाली और शौचालय का निर्माण कराया गया है। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गयी है। हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। सभी खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का हमलोगों का लक्ष्य है। युवाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल प्रशिक्षण कराया जा रहा है। युवाओं की शक्ति से बिहार की और प्रगति होगी। युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की गयी है। इसके तहत पांच लाख रुपये का अनुदान एवं पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के युवकों को पांच लाख रुपये का अनुदान एवं पांच लाख रूपये का ऋण मात्र एक प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री कुमार ने कहा कि बिहार की विकास दर वर्ष 2009 से ही बढ़ रही है। कई बार यह देश में सबसे ज्यादा रही है। देश में प्रति व्यक्ति आय जहां एक लाख 50 हजार रुपये है वहीं बिहार में सिर्फ 64 हजार 383 रुपये है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं का काफी निर्माण कराया गया है। आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराना ही नहीं बल्कि उसको मेंटेन रखना है। आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए। आपस में प्रेम और भाईचारे का माहौल रखना चाहिए। बिहार को आगे बढ़ाने में सभी लोगों का सहयोग चाहिए। सभी लोगों को एकजुट होकर बिहार को बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। सभी के सहयोग से बिहार अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1931 के बाद देश में जाति आधारित जनगणना नहीं हुई है। वर्ष 2011 में कोशिश की गई लेकिन यह ठीक ढंग से नहीं होने के कारण इसकी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की गई। बिहार के सभी दलों के लोगों ने प्रधानमंत्री से जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की थी लेकिन मांग नहीं मानी गई। हमलोग बिहार में जाति आधारित गणना करवा रहे हैं। कराये जा रहे सर्वेक्षण से लोगों की आर्थिक स्थिति का भी पता चलेगा। जाति आधारित गणना में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। सड़क, पुल-पुलियों एवं भवनों का निर्माण के साथ ही मेटेनेंस भी कराया जा रहा है। समारोह को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग दीपक कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, उप सभापति बिहार विधान परिषद रामचंद्र पूर्वे, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, मुख्यमंत्री के परामर्शी सह बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार के महाधिवक्ता पी. के. शाही, पुलिस महानिदेशक आर. एस. भट्टी, संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^