बिहार में कानून का राज, केंद्र से मिल रहा भरपूर सहयोग : नीतीश
20-Mar-2025 11:19 PM 7527
पटना, 20 मार्च (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोलहवें वित्त आयोग की बैठक में कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और राज्य के विकास के लिए केंद्र की मौजूदा सरकार से भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। श्री कुमार ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में कहा कि 24 नवंबर 2005 से जब हमलोग सरकार में आये तब से राज्य में कानून का राज है। हमलोग राज्य के विकास के लिये लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले लोग शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में काफी विवाद होता था। हिन्दू और मुसलमानों के बीच झगड़ा होता था। स्कूलों में बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। अस्पतालों में ईलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। पूरे राज्य में सड़कों की काफी कमी थी तथा जो थी उनका बुरा हाल था। राजधानी पटना तथा अन्य जगहों पर बिजली की स्थिति बहुत खराब थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^