विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
बिहारी अभाविप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बने, अत्री फिर से प्रदेश मंत्री चुने गए
Zuber Ansari
India
30-Jan-2024 10:33 PM
2017
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (संवाददाता) डॉ. तपन बिहारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं तथा प्रदेश मंत्री पद पर हर्ष अत्री पुनः चुने गए हैं। अभाविप दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी एवं अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति की सदस्य निधि त्रिपाठी ने डॉ. तपन बिहारी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने जाने तथा प्रदेश मंत्री पद पर हर्ष अत्री के पुनर्निर्वाचन होने की घोषणा की। उन्होंने चुनाव नतीजे जारी करते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारी रविवार यानी चार फरवरी को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में होने जा रहे अभाविप दिल्ली के प्रदेश अधिवेशन में अपना दायित्व ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। अभाविप के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिहारी ओडिशा के जाजपुरके निवासी हैं और मौजूदा समय में जेएनयू सहायक आचार्य हैं। वे वर्ष 2001 से अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्नातक से पीएचडी तक की शिक्षा हैदराबाद विश्वविद्यालय से हासिल की है। वह वर्ष 2018 से 2021 तक अभाविप दिल्ली इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वहीं, अत्री उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं। वह 2015 से अभाविप के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एल.एल.बी की शिक्षा ग्रहण की है। मौजूदा समय में वह डीयू के बौद्ध अध्ययन विभाग में स्नातकोत्तर के छात्र हैं। उन्होंने अभाविप में कालका जी विभाग जिला के सह-संयोजक तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समेत कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने डीयू में अभाविप के आंदोलनों का सफ़ल नेतृत्व किया है। साथ ही उनके नेतृत्व में अभाविप ने 2023 में डीयू छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज की।...////...
«
यह हिंदू आस्था का अपमान करने वाला कार्य है: चंद्रशेखर
देश
»
सभापति ने राज्यसभा के 11 सदस्यों का निलंबन रद्द किया
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bihaaree-abhaavip-ke-dillee-pradesh-adhyaksh-bane-atree-phir-se-pradesh-mamtree-chune-gae
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/bihaaree-abhaavip-ke-dillee-pradesh-adhyaksh-bane-atree-phir-se-pradesh-mamtree-chune-gae
PAGETOP:
ERROR: