बिजली बिल में भ्रष्टाचार की चार योजना लाकर आप ने दिल्ली की जनता को लूटाः कांग्रेस
25-Jan-2025 12:40 AM 6680
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बिजली बिल में भ्रष्टाचार की चार योजनाएं लाकर जनता को लूटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल की सरकार ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से होने वाले राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए बिजली बिलों में भ्रष्टाचार की योजना बनायी। कांग्रेस के अनुसार आप सरकार द्वारा चार भ्रष्टाचार की योजना बिजली बिलों में लाई गयी। कांग्रेस ने कहा कि पहले पेंशन ट्रस्ट के 4125 करोड़ रुपये थे, जिसका 21 अक्टूबर 2017 से आज तक कोई ऑडिट नहीं हुआ। दूसरी सिक्यूरिटी डिपॉजिट के नाम पर 2018 से 10-15 करोड़ की लूट की। तीसरा फिक्स चार्ज 23.5.2018 और पीपीएसी को जून 2020 में बढ़ाकर कोविड काल से लूट की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^