बिरला ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
27-Dec-2024 12:55 AM 6245
नयी दिल्ली 26 दिसंबर (संवाददाता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बिरला ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “ देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य और सरल व्यवहार की खातिर वह सदैव स्मृतियों में रहेंगे। एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की। पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें डॉ. सिंह के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें, तथा शोक संतप्त परिजनों और देशवासियों को संबल दें।ॐ शांति।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^