बोलीविया में बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 19 घायल
29-Dec-2023 09:37 AM 7061
ला पाज़, 29 दिसंबर (संवाददाता) बोलीविया की राजधानी ला पाज़ में एक यात्री बस के लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को दी। कारानावी प्रांत के यातायात विभाग के लेफ्टिनेंट विल्फ्रेडो जुआरेज ने संवाददाताओं से कहा कि फ्लोटा युंगुएना कंपनी की बस गुरुवार सुबह कारानवी से अल्टो बेनी जाने के दौरान राजमार्ग से खाई में गिर गई। राहत एवं बचाव दल और ग्रामीण तथा सीमा पुलिस ने घायलों को बचाया, जिन्हें इलाज के लिए करानवी में एक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। इस बीच, करानवी यातायात विभाग दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। हालांकि दुर्घटना के कारणों पर अभी भी कोई आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन जुआरेज़ ने कहा है कि युंगस और उत्तरी ला पाज़ की सड़कों पर भूस्खलन हुआ है और मौसम के कारण दृश्यता कम थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^