बूथ से जीवंत संबंध विकसित करें कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि :बाबूलाल मरांडी
05-Aug-2023 07:47 PM 3215
रांची, 05 अगस्त (संवाददाता) झारखंड के गिरिडीह के मधुबन में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष एवम विधायकगण की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर कोडरमा की सांसद एवम केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,सुनील सिंह,गंगोत्री कुजूर,अपर्णा सेन गुप्ता,विनोद शर्मा, जेपी पटेल,महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,नवीन जायसवाल,काजल प्रधान,मुनेश्वर साहू, शर्मिला रजक,विवेक भवानी सिंह रीता मिश्रा ,कोषाध्यक्ष दीपक बंका,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित विधायक सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही,आलोक चौरसिया,शशिभूषण मेहता,किशुन दास, अनंत ओझा,अमित मंडल,नारायण दास,रणधीर सिंह,नीरा यादव,मनीष जायसवाल,राज सिन्हा, बिरंची नारायण,ढुल्लू महतो,अमर बाउरी,समरी लाल उपस्थित थे। बैठक का संचालन डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बूथ ही हमारी गतिविधियों का सक्रिय केंद्र बने । कार्यकर्ता ,पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथ से जीवंत संबंध स्थापित करें।उन्होंने कहा कि हम अपने व्यवहार और परिश्रम से जनता का दिल जीतेंगे तो जनता पार्टी को जीत दिपायेगी।उन्होंने कहा कि सरकार जनता को समाधान नहीं दे रही बल्कि जनता को परेशान करने वाले विधेयक लाकर परेशान करने का लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ऐसे भ्रष्ट ,निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए जनता को जगाने का आह्वान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^