बुल्गारिया में ऊंचे पहाड़ पर प्रशिक्षण के लिये विनेश को अनुमति
16-Nov-2022 06:29 PM 8697
नयी दिल्ली, 16 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने तीन बार की राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट को बुल्गारिया के बेल्मेकेन में “ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्रशिक्षण” की अनुमति दे दी है। मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। बुल्गारिया की रीला पर्वत शृंखला पर स्थित बेल्मेकेन समुद्री तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां विनेश सात नवंबर को शुरू हुए 19-दिवसीय कैंप में पूर्व ओलंपिक रजत पदक विजेता सेराफिम बरज़ाकोव के अधीन प्रशिक्षण ले रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^