चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
19-Jul-2023 11:21 PM 5004
नयी दिल्ली, 19 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी द्रौपदी मुर्मू ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों नियुक्ति की है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को यह जानकारी ट्वीट कर साझा की। उनके अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। गुजरात उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष जे देसाई को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर की सात अगस्त 2023 को सेवानिवृत्ति के बाद वहां के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभासिस तालापात्रा उनकी जगह लेंगे। उन्हें उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किया गया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी सैम कोशी का तेलंगाना उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^