चैंपियंस ट्राफी के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा
14-Sep-2024 11:43 PM 7768
बेंगलुरु, 14 सितंबर (संवाददाता) आगामी 11 नवंबर से बिहार के राजगीर में खेले जाने वाले महिला एशियाई चैंपियंस ट्राफी टूर्नामेंट के लिये भारतीय महिला टीम के संभावित 33 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा शनिवार को कर दी गयी। यह खिलाड़ी बेंगलुरु में 15 सितंबर से नौ अक्टूबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगी। इस शिविर को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। एशियाई चैंपियंस ट्राफी 11 से 20 नवंबर के बीच बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में हॉकी इंडिया और बिहार सरकार की संयुक्त पहल वाले नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेली जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^