चंद्रबाबू ने दिल्ली चुनाव में जीत के लिए भाजपा को दी बधाई
09-Feb-2025 12:10 AM 7753
विजयवाड़ा 08 फरवरी (संवाददाता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व को बधाई दी। श्री नायडू ने यहां अपने बयान में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सेवा करने के लिए ऐतिहासिक जनादेश हासिल करने पर भाजपा को बधाई दी। उन्होंने कहा “दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की प्रगतिशील नीतियों की जोरदार पुष्टि करते हैं। दिल्ली और इससे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र में भी यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और 'विकसित भारत' के निर्माण के प्रति उनकी निष्ठा में लोगों के निरंतर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^