चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र बस दुर्घटना शोक व्यक्त किया
01-Jul-2023 01:12 PM 5774
हैदराबाद, 01 जुलाई (संवाददाता) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार तड़के महाराष्ट्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लग जाने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। श्री राव ने एक शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि निजी ट्रैवल्स की नागपुर से पुणे जा रही एक बस बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास कल देर रात करीब 1.30 बजे एक डिवाइडर से टकरा गई जिससे बस का टायर फट गया और एक खंभे से टकरा गई जिससे उसमें आग लग गई। बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 की जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले 25 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^