चंद्रताल बचाव शिविर बर्फ हटाने की मशीन पहुंची: राज्य सरकार
13-Jul-2023 12:04 PM 8219
शिमला, 13 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश की सरकार ने गुरुवार को कहा कि चंद्रताल झील बचाव शिविर स्थल पर बर्फ को हटाने के लिए मशीन पहुंच गई है और जल्द ही वहां फंसे हुई पर्यटकों को निकाल लिया जायेगा। यहां पिछले पांच दिनों से बर्फबारी के कारण करीब तीन सौ पर्यटक फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता की ओर से गुरुवार सुबह यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “जनजातीय विकास और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने आज सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सैटेलाइट फोन पर स्थिति की जानकारी दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^