विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
चौ. हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि समारोह को कल संबोधित करेंगे मोदी
Zuber Ansari
India
24-Jul-2022 07:55 PM
1543
लखनऊ, 24 जुलाई (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता चौ. हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे दिवंगत हरमोहन सिंह के परिवार की कानपुर देहात इलाके में मजबूत राजनीतिक पकड़ को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की इस समारोह में शिरकत को दूरगामी राजनीतिक निहितार्थ के लिहाज से अहम माना जा रहा है। चौ. हरमोहन सिंह के पुत्र और सपा के राज्यसभा सदस्य रहे सुखराम सिंह यादव ने रविवार को बताया कि 25 जुलाई को पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सायं साढ़े चार बजे इस समारोह को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चौ. हरमोहन सिंह की जयंती पर मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित समारोह में शिरकत की थी। चौ हरमोहन सिंह यादव को किसानों, पिछड़े वर्गों और समाज के अन्य वर्गों के कर्मठ नेता की छवि थी। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे चौ हरमोहन सिंह ग्राम सभा से लेकर राज्य सभा तक विभिन्न पदों पर रहकर जनसेवा का काम किया। उन्होंने अपने बेटे सुखराम सिंह की मदद से कानपुर और इसके आसपास कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गाैरतलब है कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों के समय कानपुर में कई सिख परिवारों के जीवन की रक्षा करने में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने के लिए चौ हरमोहन सिंह को 1991 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। पिछले कुछ समय से सुखराम सिंह की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी को देखते हुए उनका सपा से मोहभंग हो गया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव से पहले सुखराम के बेटे मोहित यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सुखराम ने सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर भविष्य के राजनीतिक संकेतों को स्पष्ट कर दिया था। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक 2024 में आमागी लोकसभा चुनाव में सुखराम परिवार को भाजपा अहम भूमिका में उतार सकती है।...////...
«
योगी ने कांवड़ यात्रा का किया हवाई सर्वेक्षण, हुयी पुष्पवर्षा
राज्य
उत्तर प्रदेश
»
भाजपा के कुशासन के खिलाफ ‘आप’ की युवा शक्ति उतरेगी सड़कों पर : अवाना
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
chau-haramohan-sinh-kee-punyatithi-samaaroh-ko-kal-sambodhit-karenge-modee
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/chau-haramohan-sinh-kee-punyatithi-samaaroh-ko-kal-sambodhit-karenge-modee
PAGETOP:
ERROR: