चौधरी ने अजमेर के जलभराव क्षेत्रों का लिया जायजा
07-Sep-2024 12:54 AM 3696
अजमेर 06 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश से जलभराव क्षेत्रों का जायजा लिया। अजमेर में हुई भारी बारिश के चलते अधिकांश क्षेत्रो में जलभराव की समस्या पैदा हो गयी और लोगों की दुकाने, बेसमेंट, घरों सहित प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। हालातों की जानकारी मिलने पर श्री चौधरी ने अजमेर में जलभराव क्षेत्र अग्रसेन सर्किल, ब्रम्हपुरी सहित अनेक क्षेत्रों का दौरा कर वहां के हालातों का जायजा लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^