चौथे दिन स्पिनर चमके, पाकिस्तान जीत के करीब
19-Jul-2023 07:39 PM 1429
गाले, 19 जुलाई (संवाददाता) पाकिस्तान ने स्पिनरों की उत्तम गेंदबाजी की बदौलत बुधवार को पहले टेस्ट की दूसरी पारी में श्रीलंका को 279 रन पर समेट दिया। पहली पारी में 149 रन की विशाल बढ़त बनाने वाले पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने से पहले तीन विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिये और अब वह जीत से सिर्फ 83 रन दूर है। श्रीलंका के लिये धनन्जय डी सिल्वा ने सर्वाधिक 82 रन बनाये। उन्होंने 118 गेंद की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाये। इसके अलावा निशान मदुशंका ने 115 गेंद पर 52 रन जबकि रमेश मेंडिस ने 79 गेंद पर 42 रन का योगदान दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^