चौथे वर्ष में भी सरकार के खिलाफ नहीं है कोई सत्ता विरोधी लहर-डोटासरा
21-Sep-2022 09:33 PM 5636
जयपुर, 21 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना सहित कई जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक कार्य करने के कारण सरकार के कार्यकाल के चौथे वर्ष में भी उसके खिलाफ किसी प्रकार की कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। श्री डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक को सम्बोधित करते हुये आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश में सर्वाधिक संख्या अन्य पिछड़ा वर्ग की है तथा यह वर्ग हमेशा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग सभी क्षेत्रों में कार्यरत हैं तथा कांग्रेस की सरकार बनाने व देश को मजबूत करने में अन्य पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^