चीन के गुआंग्शी में बारिश के कारण इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत
18-Jun-2022 11:31 PM 1663
बीजिंग, 18 जून (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में भारी बारिश के कारण इमारत ढ़हने से पांच लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक लिउझोउ शहर के रोंगशुई मियाओ स्वायत्त काउंटी और रोंगन काउंटी में मूसलाधार बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में 385.6 मिमी तक बारिश हुई। रोंगशुई काउंटी के गुडू गांव में एक लकड़ी की इमारत ढ़हने के बाद से पांच लोग लापता थे। स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभागों से 100 से अधिक लोगों दल को बचाव कार्यों के लिए भेजा गया था। काउंटी सरकार ने शनिवार शाम को बताया कि पांचों लापता लोगों के शव बरामद हुए है और तलाश अभियान समाप्त कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यातायात और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली आपूर्ति और संचार साधानों की मरम्मत की जा रही है। इस क्षेत्र में 21 जून तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^