चीन के हुनान में घर में आग लगने से 7 लोगों की मौत
16-Nov-2024 11:01 AM 8724
चांगशा, 16 नवंबर (संवाददाता) मध्य चीन के हुनान प्रांत में शनिवार सुबह एक घर में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से दी। यह घटना झांगजियाजी शहर के सांगझी काउंटी में सुबह लगभग 5:02 बजे ईंटों और कंक्रीट से बने पांच मंजिला घर में हुई। काउंटी के प्रचार विभाग के अनुसार, आग दूसरी मंजिल पर लगभग 160 वर्ग मीटर में लगी। बचाव के दौरान सात शव बरामद हुए और आग पर काबू पा लिया गया। घटना के कारणों की अभी जांच चल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^