चीन के शानक्सी में भूस्खलन से दो लोगों की मौत 16 लापता
12-Aug-2023 09:02 AM 9086
बीजिंग, 12 अगस्त (संवाददाता) चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन के उपनगरीय इलाके में शुक्रवार शाम मूसलाधार बारिश के कारण चट्टानें और मिट्टी खिसकने से दो लोगों की मौत हो गई है और 16 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शीआन नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के सूत्रों ने बताया कि चांगान जिले के बाहरी इलाके में लुआनज़ेन टाउनशिप के एक गांव में हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। उन्होंने बताया कि चट्टान और मिट्टी के खिसकने से दो घरों के साथ-साथ सड़कें, पुल और बिजली आपूर्ति टूट गई है। बचावकर्मियों ने अब तक फंसे हुए चार लोगों को बचा लिया है और बचाव कार्य जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^