चीन के स्कूल में आग लगने से 13 की मौत
20-Jan-2024 08:50 PM 6599
बीजिंग, 20 जनवरी (संवाददाता) मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना यानशानपु गांव के यिंगकाई स्कूल में शुक्रवार देर रात हुयी। इसमें 13 लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतकों में कितने बच्चे शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^