चीन की कोयला खदान में आग लगने से 16 लोगों की मौत
24-Sep-2023 08:50 PM 1699
गुइयांग, 24 सितंबर (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के दक्षिण पश्चिम गुइझोउ प्रांत के पैनझोउ शहर में रविवार सुबह कोयला खदान में आग लगने से सोलह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पैनझोउ शहर की सरकार के अनुसार आग पंगुआन टाउन में शांजियाओशू कोयला खदान में सुबह 8:10 बजे के आसपास लगी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कन्वेयर बेल्ट में आग लगने के बाद 16 लोग फंस गए थे। अधिकारियों ने कहा कि आग बुझा दी गई है और आग वाली जगह पर तापमान सामान्य हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^