चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या 151 हुयी
31-Dec-2023 12:51 PM 8078
शीनिंग, 31 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर पश्चिमी चीन में रविवार तक भूकंप से मरने वालों का आंकडा बढ़कर 151 हो गया। प्रांतीय भूकंप राहत मुख्यालय के अनुसार आज सुबह तकगांसु और किंघई प्रांतों में कुल 151 लोगों की मौत हो गई। किंघई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई, क्योंकि भूकंप के बाद जिन अंतिम दो लोगों का पहले पता नहीं चल पाया था, वे मृत पाए गए। स्थानीय अधिकारियों ने 22 दिसंबर को कहा था कि भूकंप से गांसु में 117 लोग मारे गए हैं। गौरतलब है कि गांसु और किंघई प्रांत में 18 दिसंबर को आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^