चीन में भूस्खलन से चार लोगों की मौत
13-Aug-2023 11:59 AM 4467
बीजिंग, 13 अगस्त (संवाददाता) चीन के शानक्सी प्रांत में हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। चाइना सेंट्रल टेलीविज़न (सीसीटीवी) ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को शीआन शहर जिले में हुई भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लापता हैं। स्थानीय टेलीविजन रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 81 लोगों को निकाला गया है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, भूस्खलन में कई घर, सड़क और पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^