चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 मामले दर्ज
31-Dec-2021 07:55 PM 7732
बीजिंग, 31 दिसंबर (वार्ता/ शिन्हुआ) चीन में गुरुवार को स्थानीय रूप से संचारित कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 166 दर्ज की गई। यहां के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने दैनिक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि नये मामलों में से शान्शी में 165 मामले जबकि शानक्सी में एक मामला पाया गया। उन्होंने बताया कि 29 नये मामले 10 प्रांतीय क्षेत्रों से आए लोगों से जुड़े हैं और 10 लाेग स्थानीय संपर्कों से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि शंघाई में बाहर से आया एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया और इस दौरान कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^