चीन ने शीत लहर के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया
16-Dec-2023 11:49 AM 9148
बीजिंग, 16 दिसंबर (संवाददाता) चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने शनिवार को ब्लू अलर्ट जारी किया जिसमें देश के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर चलने की आशंका है और जिससे तापमान में गिरावट और तेज हवाएं चलेंगी। यह देश की चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली में सबसे कम है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के अनुसार शीत लहर से प्रभावित लियाओनिंग, जिलिन, गुइझोउ और दक्षिणी चीन के कुछ हिस्सों में तापमान शनिवार और रविवार के बीच 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। जिलिन के कुछ क्षेत्रों में तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट का अनुमान है। एनएमसी के अनुसार उत्तरी चीन के कुछ क्षेत्रों और पीली नदी और हुइहे नदी के किनारे के क्षेत्रों में वर्ष की इसी अवधि के दौरान तापमान न्यूनतम स्तर के करीब पहुंच सकता है या रिकॉर्ड निचले स्तर को तोड़ सकता है। केंद्र ने मंगोलिया, गांसु, हेबेई, शेडोंग, जियांग्सू, शंघाई और झेजियांग सहित क्षेत्रों के लिए तेज हवाओं के लिए ब्लू अलर्ट भी जारी किया। एनएमसी ने चेतावनी दी कि 18 से 20 दिसंबर तक देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में एक और शीतलहर चलने की आशंका है, जिससे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^