चीन ने उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ के लिए आपातकालीन चेतावनी की जारी
22-Jul-2023 06:46 PM 6033
बीजिंग 22 जुलाई (संवाददाता) चीन के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने देश के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर शनिवार को लेवल चार की आपातकालीन बाढ़ नियंत्रण चेतावनी जारी की। आपातकालीन चेतावनी इनर मंगोलिया, लियाओनिंग, जिलिन और हेइलोंगजियांग जैसे क्षेत्रों में लागू है। इनमें से कुछ क्षेत्रों में आज और कल भारी बारिश होने की आशंका है।बाढ़ राहत कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए एक टीम लियाओनिंग प्रांत भेजी गई है। मुख्यालय ने स्थानीय अधिकारियों को निगरानी और पूर्वानुमान कार्य बढ़ाने, जोखिम वाले लोगों को समय पर स्थानांतरित करने और बाढ़ की रोकथाम तथा बचाव कार्य की तैयारी करने का निर्देश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^