छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल को
26-Apr-2024 12:00 AM 695

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ (अजा), क्र.-7 दमोह, क्र.-8 खजुराहो, क्र.-9 सतना, क्र,-10 रीवा एवं क्र.-17 होशंगाबाद में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान सम्पन्न कराने के लिये सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों तक पहुंच गये हैं। मतदान केन्द्र पहुंचने पर मतदान कर्मियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^