छात्र शक्ति में ही राष्ट्र भक्ति समाहित - मुख्यंमंत्री डॉ. यादव
20-Dec-2024 12:00 AM 540

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छात्र शक्ति में ही राष्ट्र भक्ति समाहित होती है। विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान के साथ निरंतर आगे बढ़े और चिंतन-मनन के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर हों। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को तात्या टोपे नगर गुना में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत के 57वां प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यनमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई है। विद्यार्थी जीवन भविष्य को तय करता है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान से परिपूर्ण होना चाहिए। हम सभी को राष्ट्र वादी विचारधारा के साथ समाज को एक नयी दिशा प्रदान करने का दायित्व निभाना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहाकि भगवान श्रीकृष्ण को आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर आगे बढे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। विद्यार्थियों की शक्ति से ही भारत में लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई है। मताधिकार 18 वर्ष के युवाओं को प्राप्त हुआ है। शिक्षा व्यवस्था के व्यापारीकरण को समाप्त किया गया। साथ ही शिक्षा में सुधार के लिये आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहाकि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हमारे प्राचीन आदर्शों को सहेजने तथा संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के सराहनीय प्रयास किये गये है। उन्होंने शिक्षा की महत्ता को देश में स्थापित किया हैं। साथ ही नयी शिक्षा नीति तथा प्राचीन संस्कृति को सहेजने के लिये आवश्यक कदम उठाये हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^