छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उज्जैन पहुंचे
16-Sep-2024 12:00 AM 819

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उज्जैन पहुँचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गेस्ट हाउस उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^