छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत
09-Apr-2024 11:43 PM 3944
रायपुर 09 अप्रैल (संवाददाता) छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के कुम्हारी में मंगलवार की रात बस के गहरे खड्ड में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुम्हारी के समीप केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस एक मुरुम खदान के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में गिर गयी। बस में करीब 40 लोग सवार थे। बस के पलटने से छह लोगों की दबकर मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कुम्हारी, दुर्ग और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^