छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचंड जीत दर्ज करेगी-निरुपम
28-Oct-2023 09:41 PM 8636
जगदलपुर, 28 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने अाज कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी। श्री निरुपम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार भी प्रदेश की भूपेश सरकार 75 सीटों मेंं जीत दर्ज करेगी, उनके पांच साल के कार्यकाल को जनता ने देखा है। भूपेश सरकार ने हर तबके के लिए काम किया है। नक्सलवाद भाजपा शासन में काफी बड़ा हुआ था, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई और नक्सलवाद पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को सरकार के पुनर्वास नीति से जोड़कर दो हजार ग्रामीणो की रिहाई भी करवाई है। फर्जी एनकाउंटर पर रोक लगाकर जांच टीम भी बैठाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^