छिंदवाड़ा में छिन्न भिन्न हुआ कांग्रेस नेतृत्व: यादव
21-Mar-2024 11:27 PM 8105
भोपाल, 21 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए आज कहा कि छिंदवाड़ा में आज कांग्रेस नेतृत्व छिन्न भिन्न हो गया है। वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ताकत बढ़ी है। यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। डॉ यादव ने इस मौके पर कहा कि यहां उपस्थित समर्थकों की संख्या कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना एवं उनके पुत्र अजय सक्सेना की लोकप्रियता बता रही है। उन्होंने कहा कि आज छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेतृत्व छिन्न-भिन्न हो गया है और छिंदवाड़ा में भाजपा की ताकत बढ़ी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^