'छोटकी दीदी बड़की दीदी' को खास फिल्म मानते हैं देव सिंह
29-Oct-2024 12:26 PM 4784
मुंबई, 29 अक्टूबर (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता देव सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'छोटकी दीदी बड़की दीदी' को खास फिल्म मानते हैं।देव सिंह, निर्माता प्रदीप सिंह की फिल्म 'छोटकी दीदी बड़की दीदी' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में देव सिंह एक्शन करते नजर आएंगे। वह इस फिल्म में नायक की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में देव सिंह अंजना सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके करियर की एक अहम फिल्म है। 'छोटकी दीदी बड़की दीदी' बड़े पैमाने पर बन रही है और इसे थिएटर में रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में जहां संजय पांडे, अयाज़ खान और प्रेम दूबे जैसे दिग्गज खलनायकों की तिकड़ी है, वहीं देव सिंह का नायक अवतार दर्शकों को एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा। फिल्म 'छोटकी दीदी बड़की दीदी' में अपनी भूमिका को लेकर देव सिंह ने कहा, यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें मैं अहम भूमिका निभा रहा हूं। अब तक दर्शकों ने मुझे अलग अलग रूप में देखा है, लेकिन इस फिल्म के जरिए मैं एक नया सफर शुरू कर रहा हूं। अंजना सिंह के साथ काम करना भी एक शानदार अनुभव है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस नई भूमिका में मुझे पसंद करेंगे। मैं हमेशा चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना चाहता था, और यह फिल्म उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।यह सिर्फ एक आम नायक की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें कई भावनात्मक और सामाजिक पहलुओं को दिखाया गया है, जो दर्शकों से जुड़ेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^