चिली के क्वेलन में भूकंप के झटके महसूस किए गए
29-Aug-2023 09:25 AM 5333
सेंटियागो 29 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) चिली के क्वेलन में सोमवार देर रात भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गयी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने आज यह जानकारी दी। ग्रीनविच मिड टाइम के अनुसार भूकंप के झटके 23:24 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र, 16.56 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 96.42 डिग्री पश्चिम देशांतर पर सतह से 64.4 किमी की गहराई पर स्थित था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^