चिंतामण गणेश रोड होगा फोरलेन, वास्तु अनुसार होगा उज्जैन का संपूर्ण विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
07-Jul-2024 12:00 AM 566

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में चिंतामण रोड स्थित विद्या भारती के क्षेत्रीय कार्यालय सम्राट विक्रमादित्य भवन स्थित दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। साथ ही शिव परिवार मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम् के विक्रमादित्य भवन के समीप प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण स्थल का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई शिक्षा नीति आधारित विद्या भारती की पुस्तकों का विमोचन किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^