चित्रकूट में भारतीय सनातन, संस्कृति और मानवीय सभ्यता का है अनूठा मेल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
02-Aug-2024 12:00 AM 1068

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट में भगवान श्रीराम का वनवास काल गुजरा है। यहां मानवीय सभ्यता और भारतीय सनातन, संस्कृति का अनूठा मेल दिखाई देता है। चित्रकूट की पावन धरा पर जियो पार्क की संभावना तलाशने का कार्य आरंभ किया गया है। जियो पार्क से इस क्षेत्र में रोजगार और विकास के अवसर खुलेंगे तथा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के विवेकानंद सभागार में चित्रकूट संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^