चित्रकार देसाई की बनायी गई पेन्टिंग्स की प्रदर्शनी का शुभारंभ
09-Dec-2024 10:01 PM 2237
उदयपुर 09 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान के उदयपुर में चित्रकार मौलिका देसाई की पेन्टिंग्स की प्रदर्शनी का सोमवार को बागोर की हेवली स्थित कलीवीथी उद्घाटन किया गया। इन पेन्टिंग्स में वडोदरा की ऐतिहासिक मूर्तियों वास्तुकला, इमारतों और अन्य स्मारकों को दर्शाया है। बडोदरा के गोत्री क्षेत्र की कलाकार देसाई द्वारा बनाई गई 40 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी गुजरात राज्य ललित कला के सहयोग से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन ख्यातनाम चित्रकार शैल चोयल, फड चित्रकार कल्याण जोशी, जैन सोशल ग्रुप अनंता की अध्यक्ष शिल्पा नाहर, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक कमलेश शर्मा, आर्किटेक्ट सुनील लढ़ा, कार्यक्रम अधिकारी हेमंत मेहता ने किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^