चोटिल कुलदीप यादव को दो मैचों में आराम की सलाह
05-Apr-2024 09:18 PM 1984
मुम्बई 05 अप्रैल (संवाददाता) कमर की चोट के बाद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुलदीप यादव को एहतियात के तौर पर आराम की सलाह दी गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हाे सका है कि वह कब मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। कुलदीप चोट के कारण आगामी दो मैचों में नहीं खेल पायेंगे। उन्हे आराम करने की सलाह दी गई। हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं है इसलिए वह टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं और वर्तमान में मुंबई में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^