21-Oct-2021 04:24 PM
5976
नई दिल्ली। दुनिया में आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इनमें से ज्यादातर में कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलती है, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। कई को तो सिर्फ सेंसेशनल बनाने के लिए एडिट कर दिया जाता है। ये वीडियोज रियल होते हैं या फेक, ये जाने बिना लोग इन्हें शेयर करने लगते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इसमें एक शख्स खेतों के पास बैठा नजर आ रहा है। अपने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए शख्स ने जो दिखाया, वो लोगों को हैरान कर रहा है। शख्स खेतों में उगे शिमला मिर्च को तोड़कर लोगों को उसके अंदर से निकले सिक्के दिखा रहा है। हरे-हरे इन शिमला मिर्चों में बीज की जगह सिक्के भरे दिख रहे हैं। वीडियो देखकर सब हैरान हैं।
capsicum..///..coins-coming-out-of-capsicum-324295