अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है ठंड की दस्तक
21-Oct-2021 05:50 PM 4618
रायपुर | आने वाले हफ्ते से प्रदेश में ठंड की दस्तक शुरू हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात का पारा गिरने शुरू हो जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के कारण अब प्रदेश का मौसम भी शुष्क हो गया है। अधिकतम तापमान में तो कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि राजधानी रायपुर के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष कमी नहीं आई है। रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में बुधवार को सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली। तेज धूप की तपिश से गर्मी में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में दुर्ग सर्वाधिक गर्म रहा और यहां का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं की वजह से गुरुवार 21 अक्टूबर को भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। इस माह 27 मिमी हुई बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर माह में अभी तक 27.3 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल 111.3 मिमी बारिश हुई थी। बारिश कम होने की वजह से अभी अक्टूबर में रात के पारे में विशेष कमी नहीं आ रही है,इसके चलते ही ठंड की दस्तक भी नहीं हो रही है। आने वाले हफ्ते से ठंड की दस्तक हो सकती है। Cold..///..cold-knock-may-start-from-next-week-324309
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^