कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम पर जताया है भरोसा
08-Sep-2021 02:53 PM 9167
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी बढ़ती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। वे भाजपा के सात नेताओं की टीम का हिस्सा होंगी, जिसे केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लीड करेंगे। उधर, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम को वहां पहले ही काम पर लगा रखा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने आज उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के प्रभारी होंगे। केंद्रीय सूचना, प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी के तौर पर टीम में रखा गया है। भाजपा के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। कांग्रेस में छत्तीसगढ़ की चुनावी प्रबंधन टीम कुछ महीने पहले से सक्रिय है। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाकर उत्तर प्रदेश का जिम्मा दिया है। राजेश तिवारी और उनकी टीम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का एक दौरा इसी सप्ताह पूरा कर चुकी है। पिछले महीने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी UP कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है, इस दौरान भी उन्होंने यूपी चुनाव प्रबंधन और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक मदद पर बात हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने UP चुनाव में जिम्मेदारी की पेशकश की थी। Congress..///..congress-has-expressed-confidence-in-chief-minister-bhupesh-baghels-team-316036
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^