‘दद्दा’ को मिले सम्मान से यूपी गदगद
06-Aug-2021 10:46 PM 8920
लखनऊ, 06 अगस्त (AGENCY) हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण किये जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले से उत्तर प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। श्री मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर इसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है। खेल प्रेमियों ने सरकार के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया “ उत्तर प्रदेश में जन्मे देश के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है।” उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^