दक्षिण भारतीय उद्योगपति मध्यप्रदेश में प्रारंभ करें औद्योगिक इकाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
25-Jul-2024 12:00 AM 1268

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दक्षिण भारतीय उद्योगपति मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ कर प्रदेश के द्वारा उद्योगपतियों को प्रदान की जा रही सहूलियतों का लाभ लें। इससे मध्यप्रदेश के लोगों के लिये भी रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर (त्रिपुर) पहुँचकर स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का अवलोकन किया। डॉ. यादव ने कहा कि तमिलनाडु के इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए औद्योगिक दृष्टि से विकास की संभावनाओं को साकार करने के संदर्भ में इस इंडस्ट्रियल बेल्ट में दौरा किया है। निश्चित ही यहां के निवेशकों को आमंत्रित करने के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जिसका लाभ निवेशकों और म.प्र. को भी मिलेगा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^