दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी-20 मैच रद्द
10-Dec-2023 10:13 PM 8147
डरबन 10 दिसंबर (संवाददाता) लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच आज होने वाले पहले टी-20 मैच रद्द कर दिया गया है। धीमी-धीमी हो रही बारिश के मद्देनजर अधिकारियों ने मैच को रद्द करने की घोषणा की। दोनों देशों के चयनकर्ता इसे अगले वर्ष होने वाले टी-20 विश्वकप की तैयारियों आलोक में देख रहे है। इस मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका के कुछ बड़े नामों को आराम देते हुए युवाओं को मौका दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आराम दिए जाने के बाद भारतीय टीम में रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, शुबमन गिल और मोहम्मद सिराज वापसी हुई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^