दक्षिण अफ्रीका ए मजबूत स्थिति में
08-Dec-2021 10:33 PM 6466
ब्लूमफ़ोंटेन, 08 दिसम्बर (AGENCY) सारेल अर्वी (नाबाद 85) और ज़ुबैर हम्ज़ा (नाबाद 78) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। दक्षिण अफ्रीका ए के पास अब 188 रन की कुल बढ़त हो गयी है। इससे पहले इंडिया ए ने छह विकेट पर 229 रन से आगे खेलते हुए 276 रन बनाये और पहली पारी में आठ रन की बढ़त हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ए ने अपनी पहली पारी में 268 रन बनाये थे। नाबाद बल्लेबाज ईशान किशन 86 रन से आगे खेलते हुए 153 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुए। नवदीप सैनी ने 22 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^