दक्षिण अफ्रीका के तूफान में श्रीलंका के गेंदबाज उड़े, 429 का लक्ष्य
07-Oct-2023 07:13 PM 6065
दिल्ली 07 अक्टूबर (संवाददाता) क्विंटन डिकॉक (100),रासी वान दर दुसें (108) और एडन मारक्रम (106) के तूफानी शतकीय प्रहारों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 428 रन का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया। अरुण जेटली स्टेडियम पर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता श्रीलंका को काफी महंगा पड़ा। कप्तान तेम्बा बावूना (8) को सस्ते में निपटाने के बाद श्रीलंका के गेंदबाज को कतई अनुमान नहीं रहा होगा कि बाकी के समय उनकी किस कदर से धुलायी होने वाली है। पहले क्विंटन डिकॉक और दुसें के बीच दोहरी शतकीय साझीदारी हुयी जबकि बाद में दुंसे ने एडम मारक्रम के साथ शतकीय भागीदारी निभा कर अपनी टीम को विशाल स्कोर पर पहुंचाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^