दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 40 रनों से हराया
15-Jun-2025 03:21 PM 8715
केव हिल, 15 जून (संवाददाता) सुने लूस (76), नोंडुमिसो शंघासे (55) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद एन. म्लाबा (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 40 रनों से हराया दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज की टीम ने शनिवार रात खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वुलफार्ट और तेजमिन ब्रिट्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। 16वें ओवर में हेली मैथ्यूज ने लॉरा वुलफार्ट (28) को आउटकर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। 19वें ओवर में ऐफी फ्लेकर ने तेजमिन ब्रिट्स (26) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद नोंडुमिसो शंघासे और सुने लूस की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। 30वें ओवर में हैली मैथ्यूज ने नोेंडुमिसो शंघासे को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। नोेंडुमिसो शंघासे ने 48 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (55) रनों की पारी खेली। मैरीजान कैप्प (32), सिनालो जाफ्टा(दो) रन बनाकर आउट हुई। 43वें ओवर में आलिया ऑलेन ने सुने लूस को आउट किया। सुने लूस ने 65 गेंदों में आठ चौकों की मदद से (76) रन बनाये। एनरी डर्कसन (37), क्लोई ट्राइऑन (28) फ्लेचर का शिकार बनी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 309 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^