दक्षिण अफ्रीका में जहरीली गैस के रिसाव से 16 लोगों की मौत
06-Jul-2023 09:40 AM 3536
जोहान्सबर्ग, 06 जुलाई (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्व बोक्सबर्ग की एक बस्ती में बुधवार शाम जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अवैध सोने के खनन से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है।नाइट्रेट ऑक्साइड गैस का उपयोग प्रायः खनिक अवैध सोना प्राप्त करने के लिए परित्यक्त खदान से चोरी की गई मिट्टी से सोना निकालने के लिए करते हैं। बोक्सबर्ग की घनी आबादी वाले एंजेलो शैंटी शहर में नाइट्रेट ऑक्साइड का एक गैस सिलेंडर लीक हुई। एक आपातकालीन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान के साथ शवों की तलाश जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^