दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला।
24-Oct-2023 02:05 PM 7464
मुंबई 24 अक्टूबर (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को आईसीसी विश्व कप 2023 केे 23वें मुकाबले में बंगलादेश के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज यहां होने वाले मुकाबले के लिए टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा कि इस मैच में भी उनकी टीम इंग्लैंड वाले मैच की तरह खेलेंगी। लुंगिसानी एनगिडी को घुटने में हलकी चोट आयी है और उनकी जगह टीम में लिजाड विलियम्स को मौका दिया गया है। बंगलादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि हमें पहले गेंदबाज़ी करने में कोई समस्या नहीं है। अगर हमने उन्हें ठीक स्कोर तक रोक लिया तो हम स्कोर का पीछा करने में सक्षम हैं। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किये है। दक्षिण अफ्रीका ने लुंगिसानी एनगिडी की जगह लिजाड विलियम्स को मौका दिया है। जबकि बंगलादेश की टीम में तौहीद हृदोय की जगह शाकिब अल हसन की वापसी हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^